![]() |
(बहराइच)आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में दिनांक - 11 दिसम्बर, 2022 को महाकवि सुब्रह्मण्य भारती जी की जन्म जयन्ती के शुभ अवसर पर "भारतीय भाषा उत्सव" के रूप में मनाये जाने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बहराइच अव्यक्त राम तिवारी के निर्देश पर जनपद बहराइच के सभी स्कूल रविवार को भी अचानक खोले गए। जनपद के सभी ब्लॉको के सभी विद्यालयों में गरिमामय रूप से मनाया गया, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों, क्रियाकलापों, नवाचार आदि सम्पन्न किये गए।
![]() |
इसके अन्तर्गत साहित्य के माध्यम से आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये । जिसमें निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना रहा। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी फखरपुर जगन्नाथ यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी तजवापुर अखिलेश वर्मा व खण्ड शिक्षा अधिकारी महसी राम तिलक वर्मा,भर्मण शील रहे। शिक्षक संतोष कुमार सिंह , मोहम्मद इरशाद अहमद,दीपका गुप्ता,, सुरेश कुमार यादव, रघुकुल शिरोमणि मिश्र,पूरन लाल चौधरी,आत्म प्रकाश मिश्र आदि ने उनके जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को बताया कि सुब्रह्मण्य भारती एक तमिल कवि थे। उनको 'महाकवि भारतियार के नाम से भी जाना जाता है। वह एक कवि होने के साथ साथ बहुत बड़े राष्ट्र भक्त भी थे। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार तथा उत्तर भारत व दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु समान थे। इस अवसर पर,राहुल सिंह,रेखा सिंह,रश्मि प्रभाकर,कंचन गुप्ता,सुनीता जाट,अनुप्रिया,उजलाई खानम,बृजेन्द्र पाण्डेय, सुकर्मा शर्मा,अनिल वर्मा,इबरार,चन्द्र शेखर,राधेश्याम, भूपेन्द्र, विनोद कनोजिया,पीर चंद,सूरज चौहान सहित दर्जनों उपस्थित रहे।
![]() |



No comments:
Post a Comment