प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में गुण्डा राज खत्म हुआ है, शिक्षा का माहौल बना है। इसकी चर्चा अन्य प्रदेश एवं देशों में होती है। अब प्रदेश मेडिकल कालेज, एक्सप्रेस-वे, एअरपोर्ट, नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षाओं के लिए जाना जाता है। प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि इस संस्थान से जनपद के बच्चों को बस्ती में रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा प्राप्त होती है और उन्हें बाहर नहीं जाना पड़ता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यभार संभालते ही एन्टी रोमियो स्क्वॉयड की स्थापना कर छात्राओं को सुरक्षित किया है, उन्हें भी शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर माहौल प्रदान किया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिए 10 लाख रुपए
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने 10 लाख रूपए देने की घोषणा करते हुए आश्वस्त किया कि इस संस्थान में निर्माण के लिए इस धनराशि का उपयोग किया जाएगा। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि बहुत कम समय में इस संस्थान ने पूर्वांचल में अपनी जगह बनाया है। सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में अवकाश प्राप्त करने के बाद भी ओएन सिंह ने अपनी सक्रियता बनाए रखी है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए संस्थान संचालित कर रहे हैं।
ये लोग रहे शामिल
समारोह को विधायक अजय सिंह, बिग्रेडियर आरडी सिंह, नीता सिह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, डीएम प्रियंका निरंजन ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर आईजी आरके भारद्वाज, कृष्णचन्द्र सिंह, सुनील पाठक, आशुतोष सिंह, राजेन्द्र पाण्डेय, मदन नारायण सिंह, डा0 राम गोपाल सिंह, प्रधानाचार्य बालाकृष्णन, डा. मुकेश मिश्रा, आरएन पाल, नीलेश गुप्ता, अजीत सिंह, प्रबन्धक सत्य प्रकाश सिंह, मयंक श्रीवास्तव, जगदीश शुक्ला व अन्य उपस्थित रहे।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment