उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सात जिलों में 10 नए थानों और पांच जिलों में 11 पुलिस चौकियां बनाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर नए थाने में 35 और चौकी पर 17 पुलिसकर्मी तैनात करने का आदेश भी जारी कर दिया है।
प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस कमिश्नरेट आगरा के तहत तीन तथा कानपुर के तहत एक थाने के अलावा विभिन्न जिलों में छह नए थानों की स्थापना को मंजूरी दी गई है।
आगरा में बमरौली कटारा, नवीन थाना ट्रांस यमुना तथा थाना अचनेरा के तहत पुलिस चौकी किरावली को उच्चीकृत कर नवीन थाना किरावली की स्थापना किए जाने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने बताया कि खीरी के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र की पुलिस चौकी शारदानगर को उच्चीकृत कर थाना शारदानगर तथा पुलिस चौकी खमरिया को उच्चीकृत कर नवीन थाना खमरिया की स्वीकृति प्रदान की गई है। गाजीपुर, महराजगंज, श्रावस्ती व पीलीभीत जिले में भी पुलिस चौकी को उच्चीकृत कर थाने की स्थापना को मंजूरी दी गई है। नए थानों में विभिन्न संवर्ग के पदों की भी मंजूरी दी गई है।
No comments:
Post a Comment