Dec 11, 2022

नाजायज चाकू के साथ एक युवक हुआ गिरफ्तार,

नाजायज चाकू के साथ एक युवक हुआ गिरफ्तार, 

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर में एक व्यक्ति को पुलिस ने चाकू के समेत गिरफ्तार कर लिया है।
    उपनिरीक्षक दिनेश राय ने तहरीर के माध्यम से अवगत कराया कि वह अपने हमराह हेड कांस्टेबल अमीर आलम शाही,उमेशचन्द्र गुप्ता एवं अभिषेक यादव के साथ क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास के द्वारा सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति सवारी के इंतजार में खड़ा है जिसके पास नाजायज चाकू है।जिस पर पुलिस ने पहुंचकर उक्त सन्दिग्ध युवक पुरबिहन पुरवा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।वहीं जामा तलाशी के दौरान गिरफ्तार किए गए युवक की जेब से एक अदद नाजायज चाकू,एवं 120 रुपये नकदी बरामद हुआ। 
इस बावत प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सरोज ने बताया कि रकबा पसका निवासी राजेश सैनी पुत्र देवीदीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

No comments: