Dec 11, 2022

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चलाया अभियान

करनैलगंज/गोण्डा - उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एवं  पुलिस अधीक्षक जनपद गोंडा के निर्देशन में,महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराध जैसे-छेड़छाड़, शोषण,दहेज उत्पीड़न,एसिड अटैक इत्यादि के रोकथाम हेतु चलाया जा रहे है मिशन शक्ति अभियान के प्रचार प्रसार हेतु कर्नलगंज मिशन शक्ति टीम ने प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र  के "छतईपुरवा" में महिलाओं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर मिशन शक्ति के उद्देश्यों एवं सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे- विमेन पावर लाइन 1090,महिला हेल्पलाइन 181,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 से अवगत करा कर जागरूक किया गया।
टीम मिशन शक्ति के सदस्य- आरक्षी अभय प्रताप यादव व महिला आरक्षी कामिनी मिश्रा मौजूद रहीं।

No comments: