Dec 11, 2022

कानपुर से लखनऊ आ रही बस बनी आग का गोला, मची अफरातफरी, राहगीरों और सिपाहियों की बहादुरी से बची जान,

 लखनऊ में आज एक बड़ी दुर्घटना होने बच गयी तकरीबन चार दर्जन से अधिक लोगों की जान पर आयी आफत पुलिसकर्मियों और राहगीरों की बहादुरी से टल गई है। यहां कानपुर से आ रही रोडवेज बस में भीषण आग लग गई। बस में 45 यात्री सवार थे। आस-पास के लोगों और पुलिस ने ईंट से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। आग इतनी तेजी से फैली की यात्रियों को गेट से निकलने का वक्त नहीं मिला। खिड़कियों के शीशे तोड़कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बस रुकते ही कुछ सेकंड में अगला हिस्सा पूरी तरह से आग की चपेट में आ गया और धूं धूं करके आग का गोला बन गई। हादसा कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बंथरा थाने के पास हुआ। शुक्र रहा कि हादसे में किसी तरह की हताहत नहीं हुआ। हालांकि खिड़की से कूदने के दौरान कुछ यात्रियों को चोटें आईं
 रविवार को कानपुर डिपो की बस लखनऊ आ रही थी। बंथरा के पास पहुंचते बस के नीचे से तेजी से धुआं निकलने लगा। चालक, परिचालक और अंदर बैठी सवारियों को इसका पता ही नहीं चल पाया। बंथरा के पास जब राहगीरों ने तेज धुआं उठता देखा तो हल्ला मचाया। इसके बाद ड्राइवर ने बस रोकी। आग इतनी तेजी से फैली की बस के अगले हिस्से से लपटें निकलने लगी, जो गेट तक पहुंच गई। अंदर बैठे यात्री फंस गए और रोने चिल्लाने लगे वहां पर मौजूद लोग और पुलिस ने सड़क पर पड़ी ईंटों से बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। बस में काफी सवारी थी, ऐसे में पीछे का बड़ा शीशा पूरा तोड़ दिया। आसपास के दुकानदारों ने घरों-दुकानों से पानी लाकर आग को बुझाने की कोशिश की। लोगों को भय था कि कहीं आग बस के डीजल टैंक तक पहुंच गई तो फिर  भयानक विस्फोट हो सकता था। ऐसे में भगदड़ मच गई। हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

No comments: