Dec 11, 2022

मुख्यमंत्री के शहर में जीएसटी टीम का भारी विरोध, टीम ने दस लाख बीस हजार का जुर्माना लगा मौके पर ही वसूला।

गोरखपुर में बिना रजिस्ट्रेशन के कारोबार करने वाले फर्मों के खिलाफ लगातार 6वें दिन भी वाणिज्य कर विभाग (GST) का छापेमारी अभियान जारी रहा। शनिवार को गोरखपुर-बस्ती मंडल में एक साथ 10 टीमों ने छापेमारी कर पांच फर्मों के कागजातों की जांच पड़ताल की गई। इस दौरान टीमों ने दस लाख बीस हजार रुपए जुर्माना मौके पर ही वसूला गया।

वहीं, शहर के रेती रोड पर छापामारी करने गई जीएसटी टीम को व्यापारियों ने दौड़ा लिया। एक बार तो टीम के पहुंचने पर व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गए, लेकिन इस बीच व्यापारियों की भीड़ ने टीम को घेर लिया। इस दौरान लगातार चल रही जीएसटी की इस छापेमारी का शहर के व्यापारियों ने भारी विरोध किया। टीम और व्यापारियों में जमकर नोंकझोंक भी हुई। मामला बढ़ता टीम ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी जिससे GST के बड़े अफसर और पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद किसी तरह अधिकारियों ने व्यापारियों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। अतिरिक्त आयुक्त द्वितीय देव मणि शर्मा ने बताया, "यह अभियान अतिरिक्त आयुक्त प्रथम  विमल कुमार राय के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इसी के तहत 6वें दिन पूरे जोन में चिह्नित प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। विभिन्न टीमों ने गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, संतकबीर नगर के प्रमुख पांच अंक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। "

 वहीं चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने कहा, अब भी इस रेड में व्यापारियों के खिलाफ किसी तरह के उत्पीड़न की कोई बात सामने नहीं आई है। यह विपक्ष की एक सोची समझी साजिश है।
उन्होंने व्यापारी से अपील किया कि, ऐसी अफवाह है GST विभाग वाणिज्य कर द्वारा कुछ व्यापारियों के वहां हो रहे सर्वे के नाम पर उत्पीड़न हो रहा है, लेकिन अब तक इसके कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। बावजूद डर के व्यापारी दुकानें बंद कर रखे हैं। उन्होंने कहा, किसी भी हाल में व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने देंगे ‌।
इस छापेमारी के डर से लगातार 6 वें दिन भी शहर से लेकर देहात इलाके तक की दुकानें बंद रही। जिसकी वजह से सभी मेन मार्केट में सन्नाटा छाया रहा। हालांकि शादी विवाह के सीजन में इस तरह की कार्यवाही को  लेकर व्यापारियों में काफी गुस्सा भी है । वहीं, सबसे अधिक मुश्किल में इलेक्ट्रानिक्स गुड्स के कारोबारी दिखे। इसी का नतीजा है कि रेती रोड, बलदेव प्लाजा, असुरन छाया कपाउंड, सिनेमा रोड स्थित शाही मार्केट में ज्यादातर दुकानें बंद रहीं।

साहबगंज मंडी में सबसे अधिक फजीवाड़ा वहीं, शहर के अन्य मार्केट के व्यापारियों का कहना है, GST चोरी के नाम पर सबसे अधिक फर्जीवाड़ा साहबगंज की गल्ला मंडी में होता है। यहां के अधिकांश व्यापारी GST विभाग और कस्टम से सांठगांठ कर करोड़ों रुपए महीने की टैक्स चोरी कर रहे हैं, लेकिन यह दोनों विभाग इन दुकानों पर आंख बंद किए रहता है। जबकि, छापेमारी के नाम पर छोटे मोटे कारोबार करने वाले व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।

 इस छापेमारी टीम में शामिल सूत्रों का कहना है, अब इस रेड से उन्हें भी डर लग रहा है। अनेकों जगह पर छापेमारी के दौरान व्यापारियों ने टीम का तीखा विरोध हुआ है।

No comments: