राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने कश्मीर के पुलवामा सहित अनेक शहरों में चार आतंकवादियों के पोस्टर लगाए हैं। जिनमें आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले को दस लाख का ईनाम देने की घोषणा की गयी है। ये सभी आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में लश्कर के TRF संगठन से जुड़े हैं। वांटेड घोषित इन चारों आतंकियों में से दो पाकिस्तानी नागरिक भी हैं। उधर, पुलवामा के राजपोरा में पुलिस ने एक आतंकी के घर पर बुलडोजर चलाया।
आतंकी का नाम आशिक नेंगरू है, जिसने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर घर बनाया था। नेंगरू 2019 में पाकिस्तान चला गया था। उस पर कई आतंकी हमलों
में शामिल होने का शक है।खबर देने वाले को 10 लाख का इनाम वहीं, एनआई ने जिन आतंकियों के पोस्टर लगाए हैं, उनके नाम बासित अहमद डार, शेख सज्जाद, सलीम रहमानी और सैफुल्ला साजिद जाट लिखे हैं। NIA ने कहा कि इन आतंकियों से जुड़ी जानकारी देने वाले शख्स को 10 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। इसके लिए एजेंसी ने टेलीफोन नंबर और एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। NIA ने सुरक्षा के चलते जानकारी देने वाली पहचान गुप्त रखने की बात कही है एनआईए को 18 नवंबर 2021 को दर्ज एक मामले में इन आतंकियों की तलाश है। मामला हिंसक गतिविधियां, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवाद में भर्ती करने के लिए रची गई साजिश से जुड़ा हुआ है। बता दें कि पहले भी NIA ने आतंकियों की जानकारी हासिल करने के लिए उन पर इनाम घोषित किया है।
No comments:
Post a Comment