Breaking





Dec 21, 2022

दो नामजद पर अपहरण का मुकदमा दर्ज,

दो नामजद पर अपहरण का मुकदमा दर्ज,

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।थाना क्षेत्र परसपुर की रहने वाली एक महिला ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी 21 वर्षीय बहन उसके घर रह रही थी। 10 दिसंबर की रात में 2 बजे कुछ लोगों ने उसकी बहन का अपहरण कर लिया। पीड़ित महिला ने अपने बहन की काफी खोजबीन किया। लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिला। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर छपिया थाना के ग्राम गाय घाट निवासी टिंकू उर्फ विवेक मौर्य एवम भोंदू पुरवा आटा निवासी सोम सिंह विरुद्ध लड़की अपहरण मामले में विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
       इस बाबत परसपुर थाना के इंस्पेक्टर संतोष सरोज का कहना है कि पीड़ित महिला के तहरीर पर नामजद दो आरोपियों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और इसकी विवेचना उपनिरीक्षक दिलीप सिंह को सौंपी गई है।

No comments: