Breaking





Dec 20, 2022

अखिल विश्व हिंदू एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने आनन्द मोहन मिश्र।

 बहराइच, अखिल विश्व हिंदू एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री योगेश पाठक एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विकास शर्मा के द्वारा आनन्द मोहन मिश्र पुत्र वेद प्रकाश मिश्र निवासी-दिगित पुरवा, विकास खंड- विशेश्वरगंज, जनपद बहराइच को उनकी सामाजिक कार्य में रूचि,निष्ठा एवं लगन शीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद का अति महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।अखिल विश्व हिंदू एकता मंच पूरे विश्व में हिंदू समाज को जागृत करने एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा अपने हिंदू संस्कृति को जागृत करने का कार्य करता है।आनन्द मोहन मिश्र को प्रदेश अध्यक्ष का पद का दायित्व दिए जाने पर जनपद बहराइच सहित प्रदेश के कई जनपद के विशिष्ट लोगों ने खुशी जाहिर की है।ज्ञात हो कि, आनन्द मोहन मिश्र विगत कई वर्षों से सामाजिक कार्यो एवं शिक्षकों के समस्याओं के निराकरण लिए हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।

No comments: