गोंडा- अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त राम चरन कोरी को सिसई बहलोलपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 600 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रामचरन कोरी पुत्र मलहू नि0 सावक पुरवा परासराय थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा ।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-494/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 600 ग्राम अवैध गाँजा बरामद।
गिरफ्तार कर्ता
उ0नि0 धर्मराज शर्मा मय टीम।
No comments:
Post a Comment