लखनऊ - लखीमपुर जिले में जिलाधिकारी के आदेश पर हुई छापेमारी में नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ।छापेमारी के दौरान 10 हज़ार से ज्यादा नकली खाद की बोरिया बरामद की गई। छापेमारी के दौरान माइक्रोन्यूट्रेन्ट लाइसेंस पर मौरंग से खाद बनाने का मामला सामने आया। आरोप है कि कृषि अधिकारियों के संरक्षण में खाद बनाई जा रही थी। छापेमारी की भनक लगते है नकली फैक्ट्री संचालक मनीष गुप्ता मौके से फुर्र हो गया। कई ब्रांडेड खाद के नकली प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे थे। राजापुर इंडस्ट्रियल क्षेत्र में नकली खाद फैक्ट्री संचालित थी।
Nov 12, 2022
डीएम के निर्देश पर छापेमारी में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment