शुक्रवार की सुबह कानपुर से चोरी हुई कार (यूपी 32 एचके 7737) आज सुबह शनिवार को फोरलेन के रास्ते अयोध्या से गोरखपुर की तरफ तेजी से निकले की सूचना पर अलर्ट बस्ती पुलिस ने हाइवे पर जगह-जगह बैरिकेडिंग करा दी। छावनी में टोल प्लाजा पर लगे बैरियर को तोड़ते हुए लाल रंग की हुंडई आई10 कार में सवार रामजानकी मार्ग की तरफ भाग निकला।
छावनी पुलिस और टोलकर्मी देखते रह गए। इस दौरान दर्जनों की संख्या में बाइक सवारों ने उसका पीछा किया, घेराबंदी देख वर्दीधारी चालक ने कार हर्रैया थाना क्षेत्र के बेलाड़े गांव की तरफ मोड़ दी। ग्रामीणों के सहयोग से हर्रैया पुलिस ने कार समेत चालक को दबोच लिया।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment