Nov 13, 2022

सात दिन के नोटिस पर आहूत हो सकेगा विधानसभा का सत्र

सात दिन के नोटिस पर आहूत हो सकेगा विधानसभा का सत्र

लखनऊ -  सात दिन की नोटिस पर विधानसभा का सत्र आयोजित हो सकेगा,64 साल बाद विधानसभा की नियमावली में यह संशोधन हो रहा है।अब तक चौदह दिन की नोटिस पर विधानसभा सत्र आहुत होता था,
लेकिन अब 14 दिन की जगह 7 दिन के नोटिस पर सत्र आहूत हो सकेगा। जनप्रतिनिधियों के सवालों के जवाब सॉफ्ट कॉपी में विभागों को 
भेजने होंगे। नियमावली में जटिल शब्द भी हटाए जाने की प्रक्रिया शामिल है। विधायक एक दिन पहले नोटिस देंगे जिससे विभाग जवाब भेज सकें

No comments: