गोण्डा - अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देश दिए थे उक्त निर्देश के क्रम में थाना परसपुर व एस0ओ0जी0 की सयुंक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
सोमवार को थाना परसपुर पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी करते हुए मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की घटना में संलिप्त 05 आरोपी अभियुक्तों- 01. श्याम मनोहर पासी 02. राकेश सोनी 03. सुनील सोनी 04. शिवशंकर गुप्ता 05. पीर मोहम्मद को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी 02 अदद मंगलसूत्र (पीली धातु), 05 अदद विछिया सफेद धातु, 02 अदद कड़ा सफेद धातु, 05 अदद चाॅंदी के सिक्के, 01 जोड़ी झुमका(पीली धातु), 01 अदद साइकिल बरामद किया गया। उक्त अभियुक्तगण ने दिनांक 25/26.08.20222 की रात्रि मे ओमप्रकाश तिवारी पुत्र रामनेवल सिंह के घर, दिनाकं 26/27.08.2022 की रात्रि में अवधेश सिंह पुत्र स्व0 रामबुझारत सिंह के घर, दिनाकं 27/28.10.2022 की रात्रि में संजय तिवारी पुत्र स्व0 जवाहर लाल तिवारी के घर में चोरी की थी। जिसके सम्बन्ध में थाना परसपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
01. श्याम मनोहर पासी पुत्र भनकू पासी निवासी ग्राम टीका मिश्र पुरवा बलमत्थर थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. राकेश सोनी पुत्र आत्माराम सोनी निवासी ग्राम भौरीगंज थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
03. सुनील सोनी पुत्र स्व0 हीरालाल सोनी निवासी ग्राम भौरीगंज थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
04. शिवशंकर गुप्ता पुत्र पारसनाथ गुप्ता निवासी ग्राम भौरीगंज थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
05. पीर मोहम्मद पुत्र हुसैन अली निवासी सदर बाजार कस्बा करनैलगंजगोण्डा।
अनावरित अभियोग
01. मु0अ0सं0-211/22, धारा 457, 380 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-219/22, धारा 457, 380 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-327/22, धारा 457, 380 भादवि थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
बरामदगी
01. 02 अदद मंगलसूत्र (पीली धातु),
02. 05अदद विछिया सफेद धातु,
03. 02अदद कड़ा सफेद धातु,
04. 05 अदद चॉंदी के सिक्के,
05. 01 जोड़ी झुमका(पीली धातु),
06. 01 अदद एवन साइकिल बरामद।
गिरफ्तारकर्ता टीम
01. प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज मय टीम थाना परसपुर जनपद गोण्डा।
02. प्रभारी एस0ओ0जी0 संतोष कुमार सिंह मय टीम जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment