Nov 21, 2022

अमानवीय कृत्य के वायरल वीडियो मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा - थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत मारपीट व अमानवीय कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके संबंध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में टीमे गठित कर प्र0नि0 को0नगर को निर्देशित किया था। 
उक्त निर्देशन के क्रम में आज दिनाकं 21.11.2022 को थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मु0अ0सं0- 823/22, धारा- 147, 148,149, 323, 504, 506, 307 भादवि0, धारा- 7 सीएलए एक्ट व धारा- 66/ 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित वाछिंत 02 आरोपी अभियुक्तो  01. सुधाकर सिंह 02. विवेक तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। उक्त अभियुक्तगण ने एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से मारपीट व अमानवीय कृत्य का वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत था।  अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण 
01. विवेक तिवारी  पुत्र  राधेश्याम तिवारी चडौवा  तिवारीपुरवा थाना  वजीरगंज जनपद गोण्डा।
02. सुधाकर सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह निवासी चडौवा थाना  वजीरगंज जनपद गोण्डा
      
विवेक तिवारी का आपराधिक इतिहास
01.  मु0अ0सं0348/22 धारा 323, 504, 506  आईपीसी थाना वजीरगंज   जनपद गोण्डा 
02. मु0अ0सं0 250/22  धारा 323, 504, 506, 427, 327 आईपीसी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा 
03. मु0अ0सं0105/22 धारा 323, 504, 336 आईपीसी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा
04. मु0अ0सं0 107/22 धारा 3/25  आर्मस एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा

सुधाकर सिंह का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0105/22 धारा 323,504,336 आईपीसी थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0- 823/22, धारा- 147/ 148 /149 /323/504 /506/307 भादवि0, धारा- 7 सीएलए एक्ट व धारा- 66/ 67 आईटी एक्ट।

गिरफ्तार कर्ता टीम
निरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा मय टीम थाना कोतवाली नगर गोण्डा।

No comments: