Breaking






Nov 6, 2022

अफसरों से आश्वासन पर खत्म हुआ थाने पर चल रहा धरना

बस्ती। मुंडेरवा थाने के खझौला गांव में विद्युत कनेक्शन काटने व केबिल उठाकर ले जाने के मामले को लेकर थाने में भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए थे। शुक्रवार की आधी रात में एएसपी दीपेन्द्र चौधरी, एसडीएम सदर शैलेन्द्र कुमार दूबे और सीओ रुधौली प्रीति खरवार की मध्यस्थता से धरना समाप्त किया जा सका। अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि प्रकरण की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।  


           मुंडेरवा थाने के खजौला गांव में शुक्रवार को बिजली बिल बकाये को लेकर चल रहे अभियान में देवतहरा विद्युत उपकेंद्र के जेई मनोज कुमार गुप्ता ने विनोद चौधरी, अमरजीत के घर का बिजली कनेक्शन काट दिया और केबिल ले जाने लगे। इसी बात को लेकर लेकर विवाद हुआ। इसके बाद जेई मनोज कुमार गुप्ता ने मुंडेरवा थाने में विनोद चौधरी, रवि चौधरी व अमर जीत के अलावा 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। इसकी जानकारी होने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मुंडेरवा थाने पर पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। किसान यूनियन के लोगों का कहना था कि जेई के ऊपर भी मुकदमा हो या फिर मुकदमा वापस किया जाए।    


          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: