Breaking






Nov 3, 2022

करनैलगंज: बाइक ने मारी टक्कर,महिला मरणासन्न,गोंडा से लखनऊ रेफर,हालत नाजुक

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत चकरौत चौराहे पर बाइक की चपेट आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल होकर मरणासन्न हो गई। दी गई जानकारी के मुताबिक करनैलगंज - परसपुर मार्ग स्थित चकरौत बाजार में पैदल जा रही सीमा शर्मा उम्र करीब 40 वर्ष पत्नी ननकू शर्मा को एक बाइक सवार ने तेजी  से टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना में घायल ग्राम बलमत्थर दूबे पुरवा निवासी सीमा शर्मा को आनन फानन में सीएचसी ले जाया गया जहां से डाक्टर ने उन्हें गोण्डा भेज दिया,गोंडा पहुंचने पर वहां के डाक्टरों ने उन्हें नाजुक हालत में लखनऊ रेफर कर दिया।

No comments: