Nov 18, 2022

दिव्य कला शक्ति-2022 में हुनर का प्रदर्शन करेंगे दिव्यांग कलाकार

  बहराइच । जिला दिव्यांगजन अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान नई दिल्ली द्वारा 10 दिसम्बर 2022 को रंगशाला ऑडिटोरियम, आकाशवाणी भवन, नई दिल्ली में आयोजित ‘‘दिव्य कला शक्ति-2022’’ में दिव्यांगजनों को अपनी प्रतिभा, कला और कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है कि दिव्यांगजनों के अन्दर छिपी दिव्य प्रतिभा एवं कला एवं कौशल को समाज के समक्ष उजागर कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए। कार्यक्रम के रिहर्सल हेतु 08 एवं 09 दिसम्बर 2022 की तिथि निर्धारित है। सत्यार्थी ने बताया कि गायन, वादन, नृत्य, सामूहिक गतिविधि आदि में निपुण प्रतिभावान् दिव्यांग बच्चे, युवक, युवतियाँ ‘‘दिव्य कला शक्ति-2022’’ में प्रतिभाग करने हेतु आवश्यक अभिलेखों जैसे दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांगता दर्शाती हुई एक फोटो एवं कला प्रदर्शन की एक मिनट की ऑडियों/विडियों क्लिप विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी बहराइच के कार्यालय में 20 नवम्बर 2022 तक प्राप्त करा सकते हैं।

                 

No comments: