Oct 23, 2022

एलबीएस कालेज में दीपावली पर उपहार देकर बांटी गई खुशियां

गोण्डा - मंडल मुख्यालय स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री महा विद्यालय में प्रकाश पर्व दीपावली के पूर्व धनतेरस एवं दीपावली की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी गईं तथा कर्मचारियों को उपहार देकर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा के कर्मचारियों को कालेज प्राचार्य प्रोफेसर रविंद्र कुमार पाण्डेय एवं मुख्य नियंता प्रोफेसर श्याम बहादुर सिंह द्वारा उपहार स्वरूप मिष्ठान आदि उपहार भेंट कर उन्हें दीपावली की बधाई दी गई।

No comments: