Oct 3, 2022

करनैलगंज पुलिस की कार्यवाही, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार


गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों दिए थे। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना करनैलगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर चौरी चौराहे के पास से दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त निबरू उर्फ रमाशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना करनैलगंज क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में थाना करनैलगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. निबरू उर्फ रमाशंकर पुत्र अनन्तराम नि0 ग्राम लोधनपुरवा मौजा सर्वांगपुर थाना कटराबाजार जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-177/22, धारा 376 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा।


गिरफ्तार कर्ता टीम-

उ0नि0 अंकित सिंह मय टीम।

No comments: