Oct 8, 2022

सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में मण्डल अध्यक्ष के द्वारा टीवी मरीजों को वितरित की गई किट


सरयू मण्डल अध्यक्ष कुँवर बहादुर सिंह एवं गोपालग्राम मण्डल अध्यक्ष देवनाथ सविता ने एक एक टीवी मरीज को लिया गोद

आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देश अनुसार भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों द्वारा ब्लडग्रुप जांच एवं रजिस्ट्रेशन का कार्यक्रम आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
 जिसमें विधानसभा करनैलगंज विधायक अजय सिंह  के पिता शिवकुमार सिंह परसपुर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह सरयू मंडल के मंडल अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह, गोपाल ग्राम के मंडल अध्यक्ष देवनाथ सविता परसपुर मंडल के महामंत्री प्रदीप तिवारी, राम सिंह एवं समस्त भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर के अधीक्षक डॉ लवलेश शुक्ला एवं समस्त स्टाफ तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा टीवी के मरीजों को किट वितरण किया। तदोपरांत सरयू मंडल अध्यक्ष कुंवर बहादुर सिंह एवं मंडल अध्यक्ष गोपाल ग्राम देवनाथ सविता द्वारा टीवी के एक एक मरीजों को गोद लिया गया।

No comments: