गोण्डा - अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना खरगूपुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मु0अ0सं0-319/2022 धारा 376, 328, 354ख, 506 भादवि व 67(क) आईटी एक्ट से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त अजमल को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना खरगूपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म किया तथा उसका वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी दिया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना खरगूपुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. अजमल पुत्र यहिया निवासी विशुनापुर बाजार थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-319/2022 धारा 376, 328, 354ख, 506 भादवि व 67(क) आईटी एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
गिरफ्तार कर्ता टीम
प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह मय टीम।
No comments:
Post a Comment