Oct 11, 2022

करनैलगंज: मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि

करनैलगंज/गोण्डा - समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व रक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा शोक व्यक्त किया गया । एक कार्यक्रम का आयोजन कर कार्यकताओं ने अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व. मुलायम सिंह यादव की याद में करनैलगंज- लखनऊ हाइवे स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने पाण्डेय प्रतिष्ठान पर आयोजित शोक सभा में सपा के प्रदेश कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य गणेश कुमार पाण्डेय,राजकुमार सिंह,सुनील सिंह अजीज सभासद,अमरेश पाण्डेय समेत अन्य लोगो द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

No comments: