Breaking





Oct 11, 2022

पं रामहर्ष मिश्र स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रांगण में नेता मुलायम सिंह यादव के निधन पर आयोजित भावभीनी श्रद्धान्जलि सभा



बहराइच/महसी-पं रामहर्ष मिश्र स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज महसी के प्रांगण में खराब मौसम के बावजूद नेताजी के निधन पर आयोजित भावभीनी श्रद्धान्जलि सभा के दौरान अश्रुपूरित नेत्रों से सभी ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक पं देवेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि 1982 के गोलीकांड के बाद पीड़ितों के घावों पर मरहम लगाने आये धरती पुत्र नेताजी ने कॉलेज संस्थापक व पूर्व विधायक पं रामहर्ष मिश्र जी को जो संबल प्रदान किया था उसके बाद पूरा महसी क्षेत्र उनका आजीवन ऋणी हो गया था।जहां नेताजी महसी के जनमानस के सिरमौर बन गए वहीं पूर्व विधायक पं रामहर्ष मिश्र जी आज भी महसी के मसीहा कहे जाते हैं।प्राचार्य यशपाल जी ने भी नेताजी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें महान जमीनी नेता बताया।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुनाऊ मिश्रा,संजय अवस्थी, रणजीत सिंह कनौजिया, भोला शंकर बाजपेई, अतुल विवेक यादव, रुपेश शुक्ला, अनिल सिंह, रेनू यादव, संजीव अवस्थी, राजेंद्र बाबू, राकेश सुधाकर, राजेंद्र प्रसाद, शैलेश मिश्रा, मिथिलेश यादव, संजीव मिश्रा, अवधेश कुमार, कृष्ण कुमार शुक्ला, सियाराम विश्वकर्मा, चंद्र प्रकाश मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, कामता प्रसाद, रमेश तिवारी, रामनिवास पाठक, बाबई सिंह, मोहम्मद आरिफ, शिव शंकर जयसवाल, मोहम्मद कादिर, सुशील कुमार मिश्रा, राजेश वर्मा, पवन गुप्ता, सिराजुद्दीन भूरे, अनिल अवस्थी आदि उपस्थित रहे

No comments: