Breaking





Oct 17, 2022

लडकी को फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

गोण्डा - अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे। उक्त निर्देश के क्रम में थाना को0मनकापुर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त-घनश्याम को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना कोतवाली मनकापुर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की की माँ द्वारा थाना कोतवाली मनकापुर में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त
01. घनश्याम पुत्र शिवराम निवासी ग्राम चैनपुरा मौजा धुसवा थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-224/2022 धारा 363,366, 376(3) भादवि व 5/6 पॉक्सो ऐक्ट थाना को0मनकापुर जनपद गोण्डा।

No comments: