![]() |
| छात्र छात्राओं को स्टील के टिफिन व रंगोली प्रमाण पत्र वितरित किया गया |
बहराइच /कैसरगंज दीपावली उत्सव पूर्व धनतेरस के शुभ मौके पर विद्यालय हुकुम सिंह इंटर कॉलेज परिसर में सेवा क्लब के तत्वाधान में एक रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त रंगोली प्रतियोगिता में 237 छात्र-छात्राओं ने समूह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ विद्यालय परिसर में एक से बढ़कर एक आकृतियों की रंगोली बनाकर दीप प्रज्वलित किया। रंगोली प्रतियोगिता प्रतिभागी सभी 237 छात्र छात्राओं को विशिष्ट अतिथि विद्यालय प्रबंधक विश्व पाल सिंह जी एवं प्रधानाचार्य ज्ञानचंद कनौजिया जी एवं सेवा क्लब के संस्थापक सदस्य शिक्षक व सामाजिक कार्यकर्ता वी.पी. सिंह "विनय" (नोडल अधिकारी माध्यमिक शिक्षा) द्वारा रंगोली प्रतिभाग प्रमाण पत्र व स्टील के टिफिन उपहार स्वरूप वितरित किए गए एवं दीपोत्सव के पर्व दीपावली त्यौहार को हर्षोल्लास के साथ बनाने की शुभकामनाएं दी गयी। इस मौके पर सेवा क्लब के सम्मानित सदस्य अतिथि इं. ज्योतिरादित्य सिंह, वरिष्ठ लिपिक दिनेश कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य अखिलेंद्र चौधरी, शिक्षक व कलमकार नीलेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य तेज नारायण, शिक्षक लाल बहोरन, रंजीत कुमार वर्मा, राम शंकर सरोज, मो. हारुन, सुरेंद्र कुमार, लवकुश कुमार यादव, अरविन्द कुमार, अरस्तू, शिव कुमार, महेन्द्र कुमार सिंह, श्याम सिंह, हेमन्त कुमार सिंह, शिक्षिका डॉ. बबीता रानी श्रीवास्तव, रीता सिंह, डॉ. लतिका सिंह, बंदना त्रिवेदी, व्यवसायिक वर्ग शिक्षक सम्पूर्णानंद गुप्ता, नृपेन्द्र प्रताप सिंह, कमलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार वर्मा, शिक्षणेत्तर कर्मचारी लिपिक अशोक पाठक, कुमार मंजुलम मिश्रा, राम कृपाल, अनिल कुमार, गौरव सिंह, अखिलेश कुमार आदि सहित शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
दिवाली पर्व से पूर्व उपहार पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे।

No comments:
Post a Comment