Oct 22, 2022

करनैलगंज पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

करनैलगंज/गोण्डा - प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ बलरामपुर जाते समय रास्ते में ब्लॉक कर्नलगंज मुख्यालय पर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर एक आम का वृक्ष लगाया गया। स्वागत करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष रवि कुमार गोस्वामी, देवमणि शुक्ल, दिनेश कुमार मौर्य, मोहम्मद रजा, जितेंद्र कुमार सिंह, लल्लन प्रसाद शुक्ल,संतोष कुमार गुप्ता, रामपाल,दिग्विजय सिंह, पवन कुमार, राजेंद्र प्रसाद, रामपाल यादव, भगवान बक्स, रामधन तथा नीरज कुमार चौबे सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

No comments: