Breaking






Oct 14, 2022

सैफई पहुंचकर बृजभूषण शरण सिंह ने मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिले सांसद

गोण्डा - कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैसरगंज भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने आज मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। तथा दुःख की इस घड़ी में परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद शुक्रवार को भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह तथा विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने सैफई पहुंचकर कर स्व.मुलायम सिंह यादव से अपने संबंधों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,प्रो रामगोपाल यादव सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।आपको बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह सपा के टिकट पर एक बार सांसद चुने गए हैं और अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह भी सपा से एक बार चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे।

No comments: