Breaking





Oct 31, 2022

अधिवर्षता सेवा पूर्ण करने वाले सेवानिवृत्त दो पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

गोण्डा - सोमवार को जनपद गोण्डा मे नियुक्त उ०नि०ना०पु० रामनिवास प्रसाद व मु0अ0 चालक दयानाथ शुक्ला पुलिस सेवा में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। उनकी सेवानिवृत्ति पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय मुन्ना उपाध्याय ने पुलिस कार्यालय में उन्हें फूलमाला पहनाकर, अंग वस्त्र व धार्मिक पुस्तकें भेंट कर विदाई दी तथा भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
    इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक यशवन्त प्रताप सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे।

No comments: