Breaking





Oct 31, 2022

ढाबे पर मनबढ़ों ने की मारपीट, सात घायल

बस्ती। जिले के छावनी थानांतर्गत फोरलेन पर स्थित गोरखनाथ लाइन ढाबा पर रात में पचवस निवासी संजीव सिंह गोरखनाथ लाइन ढाबा पर भोजन लेने गए थे। वहां पर एक ट्रक ड्राइवर को पैतेपुर निवासी मुन्ना सिंह अपशब्द कहने लगे। संजीव सिंह ने बाहरी ट्रक ड्राइवर को अपशब्द कहने से मना किया। जिसके बाद विवाद और बढ़ गया। थोड़ी देर में पैतेपुर गांव के एक दर्जन से ज्यादा युवक ढाबा पर पहुंचे और मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष की मोबाइल व रुपये छीन ले जाने की शिकायत थाना पर किया गया। जिसके बाद चैन व मोबाइल पुलिस की सख्ती से एक पक्ष ने वापस किया।  

          मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के पचवस निवासी संजीव सिंह, प्रभाकर सिंह, मनीष सिंह, राघवेंद्र सिंह व दूसरे पक्ष के पैतेपुर निवासी सूर्य विलास सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, सूरज सिंह घायल हो गए। छावनी पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मुन्ना सिंह, कल्लू सिंह, सूरज सिंह व 10 से 15 अन्य लोग निवासीगण पैतेपुर थाना छावनी तथा दूसरे पक्ष की तहरीर पर संजीव सिंह, प्रभाकर सिंह, बादल सिंह, मनीष सिंह, वैभव सिंह व एक अन्य युवक निवासीगण पचवस थाना छावनी के खिलाफ बलवा, मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।    


           रुधौली बस्ती से राजा पांडे की रिपोर्ट

No comments: