Breaking





Oct 8, 2022

सेना में भर्ती है कम्प्यूटराइज्ड, दलाल के झांसे में न आएं

बस्ती ।  अग्निवीर भर्ती के लिए किसी दलाल के झांसे में ना आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कम्प्यूटराइज्ड व फूलप्रूफ है। यह जानकारी कर्नल जेएस स्वाने निदेशक सैनिक भर्ती ने दी है।   


उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थी अपने सभी अभिलेख भर्ती रैली में लेकर आएंगे। भर्ती रैली 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक अयोध्या में होगी। भर्ती में मूल आईडी लाना अनिवार्य होगा। इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी अभ्यर्थी कोविड-19 के डबल वैक्शीनेशन का प्रमाण पत्र लेकर आएंगे।   

          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: