गोण्ड- थाना नवाबगंज पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना नवाबगंज क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना नवाबगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त
01. रमेश यादव पुत्र रामचंदर यादव निवासी ग्राम कनकपुर थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग*
01. मु0अ0सं0-392/22, धारा 376,452 भादवि व 3(2)5 एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा।
No comments:
Post a Comment