Oct 5, 2022

चरस के साथ गिरफ्तार हुए अरुण सिंह

गोंडा - अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेशों का पालन करते हुए अरुण सिंह को अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया।
जारी निर्देश के क्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान यशमय स्कूल के पास मझरेटिया रोड से अभियुक्त अरूण सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 350 ग्राम अवैध चरस बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर में एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त
01.  अरूण सिंह पुत्र रामनरेश सिंह नि0 लक्ष्मन पुर कालोनी थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
 
पंजीकृत अभियोग
01. मु0अ0सं0-687/22, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी
01. 350 ग्राम अवैध चरस

No comments: