Breaking







Oct 3, 2022

स्वच्छता रैंकिंग में नपा बस्ती ने 10 पायदान की लगाई छलांग

बस्ती। स्वच्छता सर्वेक्षण (शहरी) 2022 की रैंकिंग रिपोर्ट जारी कर दी गई है। इस बार बस्ती नगर पालिका ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 10 पायदान की छलांग लगाई है। पिछले साल की तुलना में इस बार 10 पायदान ऊपर चढ़कर यूपी में 44वीं रैंक हासिल की है। बताते हैं कि शहर में पहले की अपेक्षा सफाई व्यवस्था बेहतर हुई है। कूड़ा निस्तारण की प्रगति में सुधार हुआ है। शहर वासियों का मानना है कि सफाई व्यवस्था अभी और दुरुस्त हो तो रैंकिंग बढ़ेगी।

भारत सरकार द्वारा प्रति वर्ष नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायतों का स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जाता है। यह सर्वेक्षण पूरे देश की नगर निकायों में एक साथ होता है। फिर देश में एक साथ रैंकिंग जारी की जाती है। इस सर्वेक्षण के परिणाम शनिवार को देर शाम घोषित कर दिए गए थे। इस सर्वेक्षण में एक से 10 लाख की आबादी वाली कटेगरी में नगर पालिका बस्ती ने अपनी रैंकिंग में पहले की तुलना में काफी सुधार किया है।   

            पिछले साल इस सर्वे में नगर पालिका बस्ती ने देश में 382 में 312 वीं रैंक हासिल की थी। पिछले तीन साल से नगर पालिका हर साल अपनी खामियों को दूर करते हुए रैंकिंग में सुधार कर रही है। इस बार घोषित रैंकिंग की बात करें तो एक साल में ही एक लाख से 10 लाख आबादी वाले 56 नगर पालिकाओं में 44 वीं रैंक यूपी में हासिल की है जबकि नेशनल में 382 में 231वीं रैंक प्राप्त की है।

सफाई इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा ने कहा कि सफाई व्यवस्था बेहतर करने का प्रयास है। इस बार प्रयास होगा कि सफाई व्यवस्था में काफी सुधार करते हुए नपा को प्रदेश में अव्वल किया जाए। सफाई कर्मियों की मेहतन के बदौलत ऐसा हुआ है।   
शहर में सफाई व्यवस्था कैसी है। कूड़े का निस्तारण किस तरह से हो रहा है। कितने घरों में शौचालय बने हैं, कितने में और आवश्यकता है। कूड़ा कहां पर डाला जा रहा है। डस्टबिन है कि नहीं। अगर है तो वह कहां और किन हालातों में रखे हैं। सफाई कर्मचारी रोजाना मोहल्लों में जाते है कि नहीं। इसके अलावा कई अन्य बिंदुओ पर सर्वे किया गया था।   

अगर नंबरों के आधार पर रैंकिंग देखी जाए तो जिले की चार नगर पंचायतों में बभनान नगर पंचायत सफाई में अव्वल आया है। 15 हजार आबादी वाले जोनल रैंकिंग 99 में बभनान को स्टेट में 45वीं रैंक प्राप्त हुई है। इसी तरह बनकटी नगर पंचायत 15 हजार से 25 हजार आबादी वाले जोनल रैंकिंग में 191 में 121 अंक, नगर पंचायत हर्रैया 15 हजार आबादी वाले में जोनल रैंकिंग 126 में से 67 रैंक प्राप्त की है। नगर पंचायत रुधौली 15 हजार से 25 हजार आबादी वाले जोनल रैंकिंग 205 में 134वीं रैंक हासिल की है।  

नगर पालिका बस्ती में पिछले कई साल से स्वच्छता में सुधार आया है। इस बार 10 अंक का फायदा हुआ है। कोशिश होगी कि अगली बार जब रिपोर्ट आए तो नपा को बेहतर अंकर प्राप्त हो।

- दुर्गेश्वर त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका, बस्ती। 


       रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: