पीड़िता की मां का कहना है कि वह सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज कस्बे में एक इंटर कॉलेज में आया का काम करती। वहीं पर रहती है। उसकी बड़ी बेटी का ऑपरेशन हुआ है और वह उसके साथ डुमरियागंज में थी। घर पर छोटी बेटी (20)अकेली थी। महिला के अनुसार 2 सितम्बर की रात लगभग 11 बजे गांव का ललित और चार अन्य लड़के उसके घर आ धमके। घर का दरवाजा तोड़कर वे अंदर घुस आए। सभी ने उसकी बेटी के साथ दुराचार किया और उसका फोटो भी बना लिया।
शनिवार को जब वह घर आई तो उसे किसी ने फोटो भेजा। उसने बेटी से पूछताछ की तो उसने घटना की जानकारी दी। पीड़िता की मां के मुताबिक घर पर कुछ मेहमान आए थे, इसलिए वह मंगलवार को थाने पर सूचना देने पहुंची। इसके बाद सीओ रुधौली प्रीति खरवार व थाना प्रभारी शशांक शेखर राय घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। युवती व उसकी मां से भी पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment