Sep 7, 2022

घर में सो रही गैंगरेप पीड़िता पर चाकू से हमला, पांच नामजद

बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के माझा गांव में मंगलवार को भोर में घर के बरामदे में सो रही एक गैंगरेप पीड़िता पर संदिग्ध हालात में चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। पेट पर वार लगने से गंभीर रूप से घायल किशोरी को परिजन एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया।

एसएचओ कप्तानगंज और एसपी आशीष श्रीवास्तव ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर किशोरी का हाल जाना। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसपी ने कहा कि पांच नामजद पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं परिजनों ने मुकदमे में सुलह नहीं करने पर आरोपियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। नौ माह पूर्व भी किशोरी के गले पर ब्लेड से वार किया गया था। उस मामले में तीन आरोपी जेल में हैं।     

          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: