आर के मिश्रा
परसपुर गोण्डा।। स्थानीय थाना क्षेत्र परसपुर अन्तर्गत कड़रु गाँव निवासी भोलू सिंह पुत्र उमेश्वर प्रताप सिंह ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार की सुबह तकरीबन दस बजे विपक्षीगणों ने बालपुर परसपुर मार्ग पर रोककर अनायास भद्दी भद्दी गाली गलौज देते हुए मुक्का थप्पड़ डण्डा से मारने पीटने लगे। हल्ला गुहार सुनकर वहां पर मौजूद व्यक्तियों ने पहुँचकर बीच बचाव कराया।जिस पर विपक्षीगण पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सैनी,रितिक एवं दो अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट की धारा 323/504/506 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
No comments:
Post a Comment