Sep 3, 2022

स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ छेड़खानी

बस्ती । परसरामपुर थाने पर तहरीर देकर इसी थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उनकी सोलह वर्षीय भतीजी गुरुवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे गोंडा मसकनवा स्थित एक स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर लौट रही थी। इसी दौरान चार आरोपितों ने साइकिल लड़ाकर उसे गिरा दिया। इसके बाद पकड़कर खींचने लगे। विरोध करने जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने गोंडा छपिया के घनश्याम यादव, राज, दुर्गेश और परसरामपुर के आमिर के खिलाफ 354, 506 व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।     

      रुधौली बस्ती से जो पांडे की रिपोर्ट

No comments: