Sep 7, 2022

पोषण के लिए गर्भवती को तीन किश्तों में मिलेगा पांच हजार रुपए का प्रोत्साहन


गोंडा -प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहली बार गर्भ धारण करने वाली महिलाओं को पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि तीन किश्तों में उनके बैंक खाते में दी जाती है, जिससे उन्हें गर्भावस्था व प्रसव उपरांत सही खानपान और पर्याप्त पोषण मिलता रहे, ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि वर्मा का कहना है सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ समुदाय की आखिरी पंक्ति तक पहुंचे और पहली बार गर्भ धारण करने वाली सभी महिलाओं को योजना से लाभान्वित कराया जा सके, इसके लिए विभाग निरंतर प्रयासरत है।उन्होंने कहा कि शासन द्वारा मिले दिशा-निर्देशों के क्रम में 01 से 07 सितम्बर तक जिले में प्रधानमंत्री मातृ वंदना सप्ताह का मनाया गया। इस दौरान स्वास्थ इकाईयों पर विशेष शिविर लगाये गए। इसमें बैकलॉग निस्तारण, लंबित चल रहीं द्वितीय व तृतीय किश्तों के निस्तारण के साथ ही अधिक से अधिक नए लाभार्थियों के पंजीकरण कार्य किए गए।एसीएमओ आरसीएच डॉ एपी सिंह ने बताया कि सप्ताह के दौरान 412 नए लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया, जिससे मासिक लक्ष्य 1827 के सापेक्ष 412 फ़ीसदी की उपलब्धि 7 दिन में ही हांसिल कर ली गयी।इसमें जनपद स्तर के सभी सम्बन्धित अधिकारियों, समस्त अधीक्षकों, बीपीएम, बीसीपीएम, कंप्यूटर ऑपरेटर व क्षेत्र की आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं ने प्रशंसनीय कार्य किया है।योजना के जिला कार्यक्रम सहायक विजय कांत शुक्ला ने बताया कि सप्ताह के दौरान 34 लाभार्थियों के द्वितीय किश्त एवं 184 लाभार्थियों के तृतीय किश्त की लंबित पड़ी किश्तों का भुगतान कराया गया।इसके अलावा 128 आवेदनों में पायी गयी त्रुटियों का संसोधन कराया गया।वहीं जिला कार्यक्रम समन्वयक सुमित कुमार श्रीवास्तव से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अगस्त 2022 जनपद में कुल लक्ष्य 106852 लाभार्थियों का पंजीकरण शासन द्वारा निर्धारित किया गया था, जिसके सापेक्ष अब तक कुल 84,025 लाभार्थियों का पंजीकरण कर 79 प्रतिशत की उपलब्धि हांसिल कर ली गयी है।

No comments: