Sep 7, 2022

मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो पर पुलिस की कार्यवाही

गोण्डा- अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान 03 अभियुक्तों -01. सनोज गोस्वामी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 ग्राम नाजायज चरस, 02. सत्य नारायण शुक्ला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 170 अदद अल्प्राजोलम की टेबलेट, 03. रोज अली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्तगणों  के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्त गण-
01. सनोज गोसाई पुत्र शिवरंग गोसाई निवासी राजासरगा थाना वजीरगंज गोंडा।
02. सत्यनारायण शुक्ला पुत्र जमुना प्रसाद शुक्ला निवासी माधवपुर चकत्ता थाना को0 नगर जनपद गोंडा।
03. रोज अली पुत्र अजीज निवासी पटेल नगर घोसियाना थाना को0 नगर जनपद गोंडा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-587/2022, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
02. मु0अ0सं0-590/2022, धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
03. मु0अ0सं0-591/2022, धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 ऐक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

बरामदगी-
01. 150 ग्राम नाजायज चरस।
02. 01 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा।
03. 170 अदद अवैध नशीली गोली (अल्प्राजोलम) बरामद

गिरफ्तार कर्ता-
01. उ0नि0 राम आशीष मौर्य मय टीम।
02. उ0नि0 भानू प्रताप सिंह मय टीम।
03. उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय मय टीम।

No comments: