Sep 13, 2022

करनैलगंज:अखिल भा.ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवम शुक्ला का निधन

करनैलगंज/गोण्डा - स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा करनैलगंज सदर बाजार निवासी तथा अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज रा के आई टी सेल के प्रदेश अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला उर्फ शिवम शुक्ला पुत्र स्व.ओम प्रकाश शुक्ला उर्फ बघेल 27 वर्ष का आसामायिक निधन हो गया । उनके निधन की खबर से कस्बे में शोक की लहर फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक शुक्ला उर्फ शिवम शुक्ला विगत 8 माह से कैंसर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज वनारस में चल रहा था। लेकिन इस बीमारी के खतरनाक रूप ले लेने के कारण मंगलवार को उनका निधन हो गया। बहुत ही सरल ,मृदुभाषी स्वभाव के धनी कर्मठता के प्रतीक माने जाने वाले शिवम शुक्ला के निधन से कस्बे का हर दिल दुखी है। उनके स्वर्गवास की खबर मिलने के बाद उनके करनैलगंज सदर बाजार स्थित घर पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी।शोसल मीडिया पर भी शिवम शुक्ला के निधन पर लोग दुख व्यक्त कर रहे हैं। शिवम शुक्ला के असामयिक निधन पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी,राजेश मिश्रा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,लक्ष्मी शंकर तिवारी,हर्षित सिंह सूर्यवंशी,गणेश पाण्डेय,सत्य प्रकाश तिवारी,हर्ष मिश्रा समेत अन्य तमाम लोगो ने दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

No comments: