Breaking





Sep 14, 2022

किशोरी से दुष्कर्म में बलरामपुर के युवक पर मुकदमा

पुरानी बस्ती पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में बलरामपुर जिले के रहने वाले युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है।     

        पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बलरामपुर जिले के कुड़िया का रहने वाला नियाज अहमद छह सितंबर को उनकी 15 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। वह किशोरी को एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घर आने के बाद बेटी ने उन्हें आपबीती बताई। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में ही स्थित अपने बहन के घर आता-जाता था। इसी दौरान उसका किशोरी से संपर्क हो गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी नियाज अहमद के खिलाफ आईपीसी 363, 366, 376(3), 506 व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।   

          रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट

No comments: