Oct 26, 2026

गोण्डा पुलिस द्वारा चलाये गए दो दिवसीय विशेष अभियान के तहत 27 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार




   गोण्डा  - जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित व गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 27 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
थाना को0 नगर पुलिस ने 04, थाना को0 देहात पुलिस ने 05, थाना इटियाथोक पुलिस ने 01, थाना खरगूपुर पुलिस ने 01, थाना धानेपुर पुलिस ने 03, थाना मोतीगंज पुलिस ने 01, थाना छपिया पुलिस ने 02, थाना नवाबगंज पुलिस ने 02, थाना वजीरगंज पुलिस ने 02, थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने 01, थाना कटराबाजार पुलिस ने 05 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 

No comments: