Sep 8, 2022

झोलाछाप डाक्टर की ससुराल में हत्या

गोण्डा - जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डाक्टर की हत्या से सनसनी फ़ैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र नबाबगंज के जैदपुर गांव में छोटी से क्लीनिक चलाकर अपना जीवन यापन कर रहे राजेश की अज्ञात लोगो ने हत्या कर दिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि राजेश की सासुराल जैदपुर में है वह विगत आठ महीने से यहीं रहकर क्लीनिक चला रहा था। मृतक के ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है।

No comments: