करनैलगंज/गोण्डा-समाज में लड़के और लड़की में भेदभाव की बात करने वालों की जुबान पर कस्बे की लाडली परमीत कौर ने ताला लगाने का काम किया है। करनैलगंज कस्बा स्थित बग्गा इलेक्ट्रानिक परिवार में जन्मी इस प्रतिभा सम्पन्न बच्ची ने अपनी कठिन मेहनत की बदौलत नीट 2022 की परीक्षा में 655 अंक प्राप्त कर अपने परिवार,गुरुजन व क्षेत्र के साथ पूरे जिले का नाम रोशन किया है।पढ़ाई में शुरू से ही होनहार रही परमीत कौर ने सेंट जेवियर्स गोण्डा से हाईस्कूल तथा आईटी कालेज लखनऊ से इंटरमिडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक हासिल किए और नीट की तैयारी में जुट गई। कस्बे की इस प्रतिभा सम्पन्न बच्ची ने राजस्थान के कोटा में रहकर तैयारी की। मात्र 23 वर्ष की उम्र में घर से अति दूर रहकर परमीत कौर ने दिनों रात कठिन परिश्रम व लगन के साथ तैयारी करके नीट की परीक्षा में जो मुकाम हासिल किया वह वास्तव में काबिले तारीफ है। जहां एक तरफ बेटी परमीत कौर की इस विशेष उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी छाई है। वहीं समाज में लड़का लड़की को लेकर भेदभाव की बात करने वाले लोगो पर करारा प्रहार भी है।वही परमजीत कौर द्वारा कम उम्र में हासिल की गयी इस सफलता पे वर्यम सिंह,परमजीत सिंह,हर्षित सिंह सूर्यवंशी,पुनीत सिंह आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त किया
Sep 8, 2022
कर्नलगंज की इस बच्ची का रहा नीट में जलवा,कम उम्र में हासिल की कामयाबी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment