डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि प्रशासन जनता के द्वार ग्राम समाधान दिवस की मूल भावना है कि गांवों में ही समस्याओं का समाधान हो जाए। इससे आमजन के धन व समय दोनों की बचत होगी। उन्हें छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर अनावश्यक रूप से जिला व तहसील मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। चौपालों की मानीटरिंग वह स्वयं करेंगी। हर महीने 20 से 30 चौपाल में खुद जाकर जनसमस्याओं की जमीनी हकीकत से रूबरू होंगी।
प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले की सात ग्राम पंचायतों में चौपाल का प्रशासन ने रोडमैप तय कर दिया है। एडीएम बहादुरपुर ब्लॉक के कलवारी मुस्तहकम ग्राम पंचायत में, सीआरओ परसरामपुर के सिकन्दरपुर में, डिप्टी कलेक्टर सुधांशु नायक कुदरहा के बानपुर में, एसडीएम सदर महसो में, एसडीएम भानपुर सल्टौआ गोपालपुर के अजगैवा जंगल, एसडीएम रुधौली साऊंघाट के जमदाशाही तथा एसडीएम हर्रैया विक्रमजोत ब्लॉक के अमोढ़ा में जनसुनवाई करेंगे।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment