सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने–बुझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर सीओ कलवारी के साथ कप्तानगंज, कलवारी, नगर थाने की टीम मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिजन शव रखकर रामजानकी मार्ग पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों का लंबा काफिला लग गया।
बता दें एक माह पूर्व गाड़ी का हॉर्न बजाने को लेकर खंजांचीपुर में विवाद हो गया था। जिसमें 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इलाज के दौरान मौत हो जाने से नाराज परिजनों ने आज सुबह साढ़े दस बजे रामजानकीमार्ग पर दुबौलिया कस्बे में शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की।
रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment