रुधौली बस्ती से अजय पांडे की रिपोर्ट
बस्ती में रुधौली थाना क्षेत्र के पकरीजई गांव निवासी राजबलि कन्नौजिया पुत्र पूर्णवासी अपने छोटे भाई अक्षय लाल के साथ मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम दर्शन करने निकले थे। दर्शन करके दोनों बुधवार की रात कार से लौट रहे थे। अयोध्या–प्रयागराज हाइवे के पास कोतवाली नगर के पायागीपुर के निकट पहुंचे थे कि सड़क पर किनारे खड़े ट्रक में कार पीछे से घुस गई। कार में सवार राजबलि व छोटा भाई अक्षय लाल गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान राजबलि की मौत हो गई और छोटे भाई अक्षय लाल का इलाज चल रहा है। मौत की सूचना पर परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक राजबलि के एक लड़का व तीन बेटियां है।
No comments:
Post a Comment