Sep 10, 2022

अवैध तमंचे के साथ राकेश सिंह गिरफ्तार


गोण्डा-पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्र रखने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त राकेश प्रताप को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज में आर्म्स ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


गिरफ्तार अभियुक्त-

01. राकेश प्रताप सिंह पुत्र गजराज सिंह नि0 ग्राम मंझगवा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।


पंजीकृत अभियोग-

01. मु0अ0सं0-341/22, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।


बरामदगी-

01. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।


गिरफ्तार कर्ता-

01. उ0नि बलई यादव मय टीम।

No comments: